Uttarakhand News

सीके नायडू ट्रॉफी:उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, हल्द्वानी के इन तीन खिलाड़ियों का चयन

Ad

हल्द्वानी: भारतीय घरेलू क्रिकेट में पहली बार भाग ले रही है उत्तराखंड अंडर-23 क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट के पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है। टीम को 14 नवंबर से सिक्किम और मेघालय के खिलाफ मैच खेलना है। दोनों ही मैच भुवनेश्वर खेले जाने हैं । इस टीम में हल्द्वानी के पीयूष जोशी, कमलेश कन्याल और सुनील सिंह बिष्ट जगह बनाने में कामयाब हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad

चयन की गई टीम इस प्रकार है-

  • पीयूष जोशी
  • सागर सिंह रावत
  • आदित्य सेठी
  • अजित सिंह रावत ( कप्तान)
  • सौरभ चौहान
  • विजय शर्मा
  • कमलेश कन्याल
  • विशाल डंगवाल ( विकेट कीपर)
  • निखिल पुंडिर
  • अग्रिम तिवारी
  • प्रदीप चमोली
  • प्रमोद रावत
  • हरजीत सिंह
  • हिमांशु बिष्ट
  • सुनील सिंह बिष्ट

वहीं चयनकर्ताओं ने वी वेंकटराम को कोच, ट्रेनर ऋषि गणेश,फिजियो देशराज और टीम मनेजर पवन पाल को नियुक्त किया है। इस चयन के साथ उत्तराखण्ड के सभी वर्गों की टीम का ऐलान हो गया है। राज्य गठन के बाद पहला मौका है जब उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम भारतीय घरेलू क्रिकेट में भाग ले रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top