Uttarakhand News

बदल जाएगा उत्तराखण्ड का क्रिकेट इतिहास, सफेद कपड़ों में होगा पहला मैच

Ad

देहरादून: रंगीन कपड़ों के बाद सफदे कपड़ों में उत्तराखण्ड टीम क्रिकेट के मैदान पर पहचान बनाने के लिए तैयार है। पहली बार उत्तराखण्ड की टीम 1 नवंबर को बिहार के खिलाफ रणजी मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। यह मैच देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह पहला मौका होगा जब टीम उत्तराखण्ड अपने देवभूमि के मैदान पर अपने लोगों के सामने मैच खेलेगी। क्रिकेट फैंस को भी इस पल का कई सालों से इंतजार था जो अब पूरा हुआ है। फैंस बिना कोई शुल्क दिए स्टेडियम जाकर मैच का आन्नद उठा सकते हैं। बता दें कि उत्तराखण्ड में रणजी के 5 मुकाबले होने वाले हैं। तीन मैच की मेजबानी राजीव गांधी इंटरनेशनल ग्राउंड को मिली है तो वहीं दो मैच अभिमन्यु क्रिकेट ग्राउंड में होंगे।

पहले मुकाबले को लिए उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। विजय हजारे में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम उत्तराखण्ड से लोगों को काफी उम्मीदें है। वहीं विजय हजारे में बिहार से मिली हार का बदला लेने के लिए टीम उत्तराखण्ड मैदान पर उतरेगी। उत्तराखण्ड टीम की कमान रजत भाटिया के कंधों पर हैं। वहीं टीम के पास विनित सक्सेना, रंगाराजन व सौरभ रावत जैसे खिलाड़ी हैं जिनके पास पहले रणजी खेलने का अनुभव है। बता दें कि उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम को विजय हजारे में एक मात्र हार बिहार के खिलाफ झेलनी पड़ी थी। उसके बाद टीम ने लगातार 7 मुकाबले जीते।

वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज करणवीर कौशल ने विजय हजारे में पहला दोहरा शतक जमाकर पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। टीम के इस प्रदर्शन ने फैंस को बताया कि वो आने वाले दिनों में घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं।

साल 2018 उत्तराखण्ड क्रिकेट के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रहा है। राज्य गठन के बाद से बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने की कोशिश कर रहे राज्य को इस बार मौका मिला और खिलाड़ी बड़े लेवल में खेलने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top