Uttarakhand News

कमाल का है ये लड़का,केवल 9 टेस्ट खेले ऋषभ पंत ने की 51 साल पुराने इस रिकॉर्ड की बराबरी

Ad

हल्द्वानी: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अच्छे फॉर्म में चल रहे है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुई टेस्ट सीरीज़ में उनके प्रदर्शन ने लोगों को बताया कि वो भारतीय टीम के भविष्य है। वहीं क्रिकेट जगत ने भी ऋषभ पंत की तुलना विश्व के महान खिलाड़ियों से की है। टेस्ट सीरीज़ के बाद जारी हुई आईसीसी टेस्ट रैकिंग में पंत को फायदा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही उन्होंने 51 साल पुराना रिकॉर्ड की बराबरी भी की है।आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजों की ताजा टेस्ट रैंकिंग में 21 स्थान का फायदा हुआ और वह 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले जनवरी 1973 में फारूख इंजीनियर भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 17वें स्थान पर पहुंचे थे। अब पंत और इंजीनियर संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

पंत ने इसके साथ ही धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पंत के 673 रेटिंग प्वाइंट्स हैं जो भारतीय विकेटकीपर में सर्वश्रेष्ठ हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर एमएस धोनी हैं, जिनके सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक कुल 662 थे। फारूख इंजीनियर के 619 अंक थे। धोनी की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 19वां स्थान थी।

पंत ने अपने करियर के 9वें टेस्ट मैच में ही शीर्ष-20 में एंट्री कर ली है। उन्हें सिडनी में खेली नाबाद 159 रन की पारी का फायदा मिला। पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 59वें स्थान के साथ की थी और इस दौरान 350 रन व 20 कैच लेने से उन्हें बंपर फायदा हुआ।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top