Regional News

विदेशी नागरिक की मौत के मामले में चौकाने वाला खुलासा, भीमताल पुलिस का सख्त एक्शन

Ad

भीमताल:योगेश शर्मा: होटल में कोई चैक इन करता है तो उस पर नजर बनाए रखना होटल की जिम्मेदारी है। लेकिन भीमताल स्थित ग्रीनवुड होटल में दो दिन से एक व्यक्ति की कोई सुध नहीं ली। मामला तब सामने आया जब उसी व्यक्ति के कमरे से बदबू आने लगी, कमरा खोला गया तो वो मृत पाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: इस क्रिकेट कोच के युवा खिलाड़ियों को मिला बड़े मंच का टिकट, कोई इंडिया खेला तो कोई…

गुरुवार को भीमताल के ग्रीनवुड होटल से एक अमेरिकी नागरिक स्टीफन डेनियल शव बरामद होने के बाद अफर-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई तो, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है। लेकिन पुलिस पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्टीफन डेनियल बीमार चल रहे थे,यह जानने के बाद भी होटल स्टाफ ने दो दिन से उनकी कोई सुध नहीं ली।

यह भी पढ़ें: मनोवैज्ञानिक उपचार देगा मानसिक रोग को मात: डॉक्टर नेहा शर्मा

इस लापरवाही के सामने आने के बाद एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर एसओ प्रमोद पाठक ने ग्रीनवुड होटल को सीज कर दिया है। होटल की लापरवाही के  सम्बन्ध में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन को पुलिस पेश करेगी रिपोर्ट, फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी से पूछताछ कर बारीकी से मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस की ओर से साफ कर दिया गया है कि अगर होटल इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल डेंटल टिप्स

खबर के अनुसार होटल की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई है कि डेनियल ने पांच अगस्त की रात्रि सात बजे सूप मांगा था। आठ बजे वेटर केशव ने उनके कमरे में सूप पहुंचा दिया था। फिर छह अगस्त की शाम भी उनसे खाने का मीनू लेने कर्मचारी कमरे में गया था, लेकिन तब डेनियल ने कुछ लेने से साफ मना कर दिया था।

साथ ही कर्मचारियों को उनके बुलाने पर ही कमरे का दरवाजा खटखटाने की बात कही थी। डेनियल के पास पैसे भी नहीं थे। इसलिये उसने होटल स्वामी सुमित चैस्टर से वार्ता कर ठहरने की अनुमति मांगी थी। डेनियल अक्सर भीमताल आता था इसलिये उसको सभी लोग जानते थे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top