Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: सुसाइड नोट रुला देगा…हनुमान जी की मूर्ती के सामने युवक ने जहर खाकर तोड़ा दम

Ad

हल्द्वानी: हैड़ाखान आश्रम में हल्द्वानी निवासी एक प्रॉपर्टी ने हनुमान जी की मूर्ती के आगे जहर गटककर अपनी जान दे दी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें मृतक ने परेशान होने की बात कही है। उसने इस कदम के लिए अपने आप को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान चंद्र फार्म बिठौरिया नंबर दो में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर कैलाश पांडे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले थे।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पर कैलाश के परिजनों को बुलाया। उसके शव के सामने हनुमान जी की मूर्ती थी। मृतक की जेब से मिले सुसाइड में कैलाश ने लिखा कि इस कदम के लिए वही जिम्मेदार है। किसी को परेशान मत करना। बहुत परेशान हो गया हूं जिंदगी से। अब झेला नहीं जाता। बाबू का ध्यान रखना यार भाई लोग। सुभाष भाई सबका हिसाब निपटा देना यार सही से….पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है। थाना प्रभारी मुखानी नंदन सिंह रावत ने बताया कि युवक ने हैड़ाखान आश्रम में कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पी कर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम कर दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ब्लाक कार्यालय से रिटायर्ड कृष्णानंद पांडे का चंद्र फार्म में मकान है। चार भाइयों में 32 वर्षीय कैलाश पांडे सबसे छोटा था। जानकारी के अनुसार कैलाश सोमवार की देर रात 12:30 बजे बाइक से कठघरिया स्थित बाबा हैड़ाखान के आश्रम में गया था। मंगलवार सुबह करीब चार-पांच बजे लोग टहलने निकले तो आश्रम में हनुमान जी की मूर्ति के सामने उसका शव पड़ा देखा और उसके मुहं से जाग निकला हुआ था। शव के पास में कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी थी। उसने बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कैलाश के बड़े भाई दयाल पांडे उप प्रधान हैं। प्रकाश पांडे हरिद्वार और खीमानंद पांडे रुद्रपुर में प्राइवेट जॉब करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top