Uttarakhand News

अब पवित्र गंगा की गोद में समाएंगे भारत के पवित्र ” अटल”, विसर्जन यात्रा शुरू

Ad

हरिद्वार : भारत ने जिस पवित्र अटल को जन्म दिया वो अब गंगा की गोद में समाने जा रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन यात्रा हरिद्वार में शुरू हो गई है। यह यात्रा भल्ला कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर  हर की पौड़ी पर खत्म होगी, यहां दिवंगत नेता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। इस यात्रा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। इस कलश यात्रा में बीजेपी के करीब 15 हजार कार्यकर्ता भी शिरकत कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की याद में सोमवार को दिल्ली के डी जाधव स्टेडियम में सर्वदलीय प्रार्थना सभा होगी। साथ ही, सभी राज्यों की राजधानियों में प्रार्थना सभाएं आयोजित होंगी। इससे पहले अस्थि कलश शांतिकुंज में संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के समाधि स्थल के पास रखा जाएगा। बता दें कि लंबी बीमारी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को हो गया था। उन्होंने शाम 5 बजकर 5 मिनट में एम्स में अंतिम सांस ली। उनकी शरीऱ को मुखान्नि उनकी बेटी नमिता भट्टाचार्या ने दी। माना जा रहा है कि अस्थि विसर्जन के बाद में अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित कर सकते हैं। दिल्ली स्थित स्मृति स्थल से अस्थियां ले ली गई हैं जिन्हें तीन अलग-अलग कलश में रखा गया है। वाजपेयी की अस्थियां देशभर में करीब 100 नदियों में विसर्जित की जाएंगी। इन्हें 22 राज्य में ले जाया गया है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top