Nainital-Haldwani News

VIDEO: नैनीताल में गुलदार ने 12 बकरियों को बनाया शिकार, इलाके में दहशत

Ad

नैनीताल: जिले के पहाड़ी ग्रामीण इलाकों में गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। नैनीताल जनपद के ज्योलीकोट में एक  गुलदार ने 12 बकरियों की जान ले ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं पिछले कुछ वक्त से  गुलदार ने एक बच्ची को भी अपना शिकार बनाया है। वहीं एक महिला को  गुलदार ने जख्मी कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव के चंदन सिंह, बकरी और भेड़ पालने का काम करते हैं । उनके पास 50 से अधिक भेड़ और बकरियां हैं । शुक्रवार दोपहर वो गांव से सटे हुए हिस्से में सभी बकरियों को चराने गए थे और वापस लौट रहे थे। उनकी 12 बकरियां कुछ आगे निकल गई । इतने में घात लगाए गुलदार ने बकरियों पर हमला कर दिया और 12 बकरियों को मार गिराया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बारह में से दस मृत बकरियां मिल गई । अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ दो बकरियों को ले गया होगा ।

https://www.facebook.com/kamal.jagati/videos/1849824588417988/

वहीं कुछ दिन पहले भी इससे लगे क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ तार में फंस गई थी जिसे वन विभाग की टीम ने बेहोश कर रेस्क्यू किया था । तब बताया जा रहा था की उस मादा के दो शावक भी उसके साथ अक्सर देखे जाते हैं । इसके अलावा भी इस क्षेत्र से कुछ दूरी पर दादी के साथ घास काटने गई एक किशोरी को तेंदुआ मारकर ले गया था जिसका अधखाया शव जंगल से बरामद हुआ था । घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि घर से बाहर निकलने में डर लगने लगा है। वहीं ग्राम प्रधान जीवन चंद्र ने जानकारी दी कि पिछले कुछ महीने से 2-3 गुलदारों का गांव में देखा जा रहा है। विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगाया है लेकिन अभी तक वो उसमें आया नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top