Uttarakhand News

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं, अध्यक्ष ने दिया अपडेट

Ad

देहरादून: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार ने आगामी परीक्षाओं को लेकर नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पटवारी / लेखपाल परीक्षा – 2022 को 12 फरवरी, पी०सी०एस० मुख्य परीक्षा -2021 को 23 से 26 फरवरी और वन आरक्षी परीक्षा- 2022 को दिनांक 09 अप्रैल को आयोजित कराया जा रहा है। आगामी समस्त परीक्षाओं को सम्पन्न कराने हेतु नई टीम तैनात की गई है। परिसर में पुलिस / ईण्टेलीजेन्स विभाग द्वारा स्थापित की गई है। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच उक्त टीम द्वारा नये सिरे से प्रश्न बैंक तैयार कराये जा रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में गतिमान सभी चयन परीक्षाओं के हर पहलू को ध्यान रखा जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को परीक्षावार विस्तृत आन्तरिक जाँच रिपोर्ट तैयार कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए हैं। आयोग द्वारा उक्त आन्तरिक रिपोर्ट तथा पुलिस आख्या के आधार पर भविष्य के फैसले लिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top