Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: दिल्ली से पहाड़ गांव पूजा करने जा रहे परिवार का एक्सिडेंट, पिता-पुत्री की मौत

Ad

देहरादून: दिल्ली से अपने गांव पूजा करने जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 5 में से 2 की मौत हो गई। घटना डेरियाखाल-रिखणीखाल मोटर मार्ग की है। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कोटद्वार के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वस्थ्य दांतों के बिना पर्सनिलिटी में निखार केवल सपने जैसा, प्रकाश डेंटल टिप्स

खबर के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली बदरपुर के रहने वाले देवेंद्र सुयाल (46 वर्ष) पुत्र श्यामा प्रसाद अपने परिवार के साथ अपने गांव पीपलसैणी पूजा के लिए जा रहे थे।  सुयाल परिवार गुरूवार सुबह छह बजे वे हरिद्वार से गांव के लिए निकले, लेकिन चखुलियाखाल के समीप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हैजा का सफाया करेंगी ये होम्योपैथिक दवाएं, हल्द्वानी साहस होम्यो वीडियो टिप्स

इस हादसे में देवेंद्र सुयाल और उनकी पुत्री कनन (16 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं देवेंद्र की पत्नी मीनाक्षी (38 वर्ष), पुत्री पलक (12 वर्ष) के साथ ही ग्राम डुंगरी (गैरसैंण) निवासी  सुनील (28 वर्ष) घायल हुए हैं। मीनाक्षी और सुनील को कोटद्वार रेफर किया गया है। जबकि, पलक का रिखणीखाल में उपचार चल रहा है।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे के वक्त सामने आया। सिसल्डी से रिखणीखाल की ओर जा रहे कार सवार लोगों को चखुलियाखाल से करीब दो किलोमीटर आगे सड़क पर एक घायल किशोरी नजर आई। पास जाकर देखा तो उन्हें इस भीषण सड़क हादसे के बारे में पता चला। उन्होंने इस बारे में तुरंत पुलिस का जानकारी दी। उनके बाद घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।

 

https://www.facebook.com/dekhmisterjokesuttarakhand/videos/2110635085877606/

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top