Nainital-Haldwani News

लालकुआं निवासी आयुषी भट्ट ने 12वीं में हासिल किए 93 प्रतिशत अंक

Ad

Uttarakhand: Uttarakhand Board Result: Uttarakhand Result Topper: Ayushi Bhatt: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। और एक बार फिर राज्य की छात्राओं ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। ऐसी है एक होनहार छात्रा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्होने प्रदेश में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल की है। हम बात कर रहे हैं आयुषी भट्ट की। आयुषी CHILDREN एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दुचौड़ की छात्रा हैं। लालकुआं की रहने वाली आयुषी ने 500 में से 475 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिखाया है। आयुषी ने इतिहास में 92, हिंदी में 96, अंग्रेजी में 96, भूगोल में 98 और राजनीतिक शास्त्र में 93 अंक प्राप्त किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुषी के पिता बीसी भट्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं। उनकी मां का नाम गीता भट्ट है। बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर उनके माता- पिता ने अपनी खुशी जताई है। साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने भी आयुषी की इस उपलब्धि पर उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी है।

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा परिणामों कि घोषणा के बाद सभी छात्रों की प्रतीक्षा ख़त्म हुई है। इस साल उत्तराखंड बोर्ड में 12वीं कक्षा के कुल 1,23,945 छात्र परीक्षा में उपस्थिति हुए थे। इन छात्रों में से 1,00,380 परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की पासिंग प्रतिशत की बात करें तो सफलता का प्रतिशत 80.98 रहा। इसमें छात्राओं की 83.49 और छात्रों की 78.49 प्रतिशत की भागीदारी रही। जहाँ कुल प्रतिशत में छात्राओं का परिणाम छात्रों के मुकाबले ज़्यादा रहा। वहीं उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों में छात्र और छात्राओं ने समान अंक लाकर पहला स्थान अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top