Uttarakhand News

काठगोदाम-हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन कैंसल हुई

Ad

Kathgodam & Ramnagar to Delhi cancelled train status:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के बदलते मौसम में हल्द्वानी में ठण्ड और कोहरा बढ़ा दिया है। जनवरी महीने की यही ख़ास बात है कि इस महीने में पड़ने वाली ठण्ड हर साल से थोड़ी ज़्यादा ही लगती है। जहाँ एक तरफ पहाड़ी क्षेत्रों का पर्यटन हिमपात के कारण बढ़ता है वहीं पहाड़ों के द्वार माने जाने वाले हमारे हल्द्वानी काठगोदाम में भी पर्यटकों की संख्या में बढ़त देखने को मिलती है। पहाड़ी क्षेत्रों का भ्रमण करने वाले ज़्यादातर पर्यटक दूसरे राज्यों से आते हैं। जिनका मुख्य साधन या तो बसें होती हैं या फिर रेल सेवा। लेकिन बढ़ते कोहरे के कारण ये दोनों समान रूप से प्रभावित होते हैं। जहाँ दोनों की गति में रुकावट आती है तो कभी-कभी रेल सेवाएं घने कोहरे के कारण ठप भी हो जाती हैं।

पिछले दिनों मौसम विभाग ने बारिश और हिमपात की संभावना व्यक्त की थी। उत्तराखंड के कई जिलों से इस अनुमान के सच होने की खबर सामने आई है। जहाँ बारिश और बर्फ़बारी भी देखने को मिली है। कोहरे और रोड पर जमी बर्फ से वाहनों की गति तो कम होने के साथ ही रेल सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

आपको बता दें की रोजाना काठगोदाम से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले वाली यात्री ट्रेन ‘उत्तर संपर्क क्रान्ति एक्सप्रेस’ (15036) के साथ रामनगर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली ‘रामनगर-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस’ (25036) आज घने कोहरे के कारण रद्द कर दी गई। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा कोहरे के कारण पटरियों की स्थिति समझने और सिग्नल देखने में ट्रेन चालकों को होने वाली कठिनाई के चलते ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

घने कोहरे के कारण रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से कई यात्रियों को असुविधा तो हुई लेकिन किसी भी यात्री की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अभी ठण्ड के साथ कोहरा और भी बढ़ सकता है। आरसीटीसी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार संपर्क क्रांति ट्रेन 11 जनवरी, 13 जनवरी, 16 जनवरी, 18 जनवरी,20 जनवरी और 23 जनवरी को निरस्त रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top