Bageshwar News

उत्तरायणी मेला अब देश विदेश में फेमस होगा, सीएम धामी ने कही बड़ी बात

Ad

बागेश्वर: पूरे कुमाऊं का प्रसिद्ध मेला उत्तरायणी मेले को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी का कहना है कि उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। आपको बता दें कि बागेश्वर का उत्तरायणी मेला काफी प्रसिद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां मेला अवधि में संगम तट पर दूर-दूर से श्रद्धालु, भक्तजन आकर मुडंन, जनेऊ सरंकार, स्नान पूजा अर्चना करते हैं। मकर संक्रान्ति के दिन प्रातः काल से ही हजारों की संख्या में स्त्री, पुरूष, बच्चे, बूढ़े, महिलाऐ संगम में डुबकी लगाते हैं। माना जाता है कि वर्ष में सूर्य छः माह दक्षिणायन में व छः माह उत्तरायण में रहता है।

मकर संक्रान्ति से सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करता है इस समय संगम में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं। मकर संक्रांति पर्व पर बागेश्वर में मनाए जाने वाले उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। सीएम धामी ने मेले को भव्य रूप देने के साथ प्रवासी उत्तराखंडियों को भी मेले से जोड़े जाने का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि मेले को पहचान दिलाने के लिए देश-विदेश के पर्यटकों को उत्तरायणी मेले की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि हल्द्वानी में भी उत्तरायण मेला धूमधाम से मनाया जाता है। सीएम धामी का बागेश्वर के मेले को लेकर ये विज़न पर्यटन की दृष्टि से भी उत्तराखंड के लिए फायदेमंद होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top