Uttarkashi News

सिलक्यारा: सुरंग के बाहर भगवान शिव की आकृति उभरी, ऊर्जा से भरी रेस्क्यू टीम

Ad

Uttarkashi News: सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू चल रहा है। सिलक्यारा सुरंग में 12 नवम्बर 2023 से मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं। पहले सीधे पाइप डालकर और वर्टिकल ड्रिलिंग के जरिए उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। एक अच्छी खबर ये है कि मलबे के बीच से डाले गए पाइप में फँसी ऑगर मशीन को निकाल लिया गया है, वर्टिकल ड्रिलिंग भी 36 मीटर पहुँच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं सोमवार के दिन एक फोटो वायरल हो रही है। टनल के बाहर भगवान शिव जैसी आकृति उभर आई है।तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। बता दें कि टनल के बाहर स्थापित बौखनाग देवता के मंदिर के पीछे भगवान शिव जैसी आकृति उभरी है। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।

बता दें कि ठीक सुरंग के बाहर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर को सुरंग निर्माण से पहले विस्थापित कर दिया गया था। वहीं अब इस इस घटना के बाद मंदिर को पुनः अपनी स्थान पर लाया गया है जिसके बाद ही भगवान शिव की आकृति को मंदिर के पीछे की पहाड़ी पर देखने का दावा किया जा रहा है। मंदिर के अंदर भगवान नागराज की मूर्ति है जो वहाँ के कुल देवता माने जाते हैं। कहा जा रहा है कि शिव जी जैसी ये आकृति पानी के रिसाव से बनी है।

वहीं कुछ लोगों का दावा है कि शिव जी जैसी ये आकृति पानी के रिसाव से बनी है। लेकिन ये पानी कहाँ से आ रहा है, इसका पता नहीं चल पाया है। हालाँकि, यह एकलौती ऐसी जगह नहीं है जहाँ पानी का रिसाव हो रहा है ऐसी और भी कई जगह पर हो रहा है लेकिन इस स्थान पर भगवान शिव की आकृति को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं सोमवार को शिवजी की आकृति के दिखाई देने बाद लोग कह रहे हैं कि अब ये संकट दूर होने वाला है, शिव की आकृति दिखना शुभ संकेत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top