Uttarakhand News

उत्तरकाशी: बगियाल गांव के ललित नारायण ने KBC में जीते 12.50 लाख रुपए, आप भी दें बधाई

Ad

Lalit Narayan Vyas KBC:-उत्तराखंड राज्य वो राज्य जहां के युवा अपने हुनर के दम पर हर क्षेत्र में आगे नजर आते हैं। उत्तराखंड के ये होनहार आज हर क्षेत्र में छाए हुए हैं। कला से लेकर विज्ञान तक ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसमें यहां के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपने हुनर का परचम ना लहराया हो।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के युवाओं का जलवा टीवी स्क्रीन पर छाए रहने वाले रियलिटी शो में भी देखने को मिल रहा है। कुछ वक्त पहले ही उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूब अनुराग डोभाल को बिग बॉस में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। अनुराग ने इस टीवी शो का हिस्सा बनकर दर्शकों का दिल जीता था। इसी क्रम में अब उत्तराखंड के ललित नारायण व्यास ने भी सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो में एंट्री ले ली है। बताते चलें कि उत्तराखंड निवासी ललित नारायण व्यास ने मशहूर रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का हिस्सा बनकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।मूल रूप से ललित नारायण व्यास उत्तरकाशी के धनारी बगियाल गांव के निवासी हैं।

ललित ने बीएड किया हुआ है। वर्तमान में ललित देहरादून में ग्रुप-सी की तैयारी कर रहे हैं। ललित को हाल ही में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। वो पहले ही प्रयास में टीवी के रियलिटी शो केबीसी में चुन लिए गए थे। ललित को टीवी पर देखकर उनके परिजन और क्षेत्रवासी बेहद खुश हैं। कौन बनेगा करोड़पति के शो में ललित नारायण व्यास ने 12,50,000 रुपये जीते हैं। उन्हें लाखों की रकम जीतने पर बधाईयां मिल रही हैं। ललित नारायण व्यास को विधायक सुरेश चौहान सहित कई लोगों ने बधाई प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top