Uttarkashi News

उत्तरकाशी के सुमित को बधाई… श्रीलंका में चल रही टी-20 ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

Ad

Cricketer:Sumit:Uttarkashi: क्रिकेट के मैदान से एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के एक युवा क्रिकेटर को श्रीलंका में खेलने का मौका मिला है। उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड डुंडा के पटारा गांव निवासी सुमित का चयन श्रीलंका में चल रही जोहोर इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट कप में चेन्नई मुसकेटेर्स की टीम से खेलने का मौका मिला है। सुमित 24 से 27 सितम्बर तक श्रीलंका दौरे पर चेन्नई मुसकेटेर्स की ओर से खेलेंगे। सुमित का चयन बतौर तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है। उनके चयन पर जनपदवासियों में खुशी की लहर है। 

ADVERTISEMENTS Ad

17 वर्षीय सुमित के अनुभव के लिहाज से ये बेहद अहम मौका है। बतौर तेज गेंदबाज जोहोर इंटरनेशनल टी-20 कप में खेलने का अनुभव उन्हें आगे मदद करेगा। सुमित देहरादून के द सेपियंस स्कूल में कक्षा 11वींके छात्र हैं। उनके पिता चंद्रजीत एनआरएलएम देहरादून में कर्मचारी हैं। सुमित का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति प्यार था। वो बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में टीम को फायदा पहुंचा सकता है। सुमित के चयन पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान ने खुशी जाहित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top