Nainital-Haldwani News

छुट्टी के दिन आराम नहीं पर्यावरण के लिए काम, रानीबाग में UK04 हेल्पिंग हैंड्स टीम का अभियान

Ad

Uttarakhand News: Haldwani: हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर आज UK04 हेल्पिंग हैंड्स टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें एसडीएम परितोष वर्मा ने भी चित्राशिला घाट पर सफाई कर लोगों से भी बढ़ चढ़कर इस सफाई अभियान में हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान दर्जनों लोगों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया और घाट में फैली गंदगी के साथ ही प्लास्टिक को एकत्र कर ट्रैक्टर के माध्यम से ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

UK04 हेल्पिंग हैंड्स के करन नेगी और योगेश शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नदी के आसपास गंदगी न फैलाएं क्योंकि रानीबाग की गार्गी नदी गंगा का स्वरूप है और इसे स्वच्छ रखने हम सबका कर्तव्य है, साथ ही प्रशासनिक टीम द्वारा आगे भविष्य में UK04 हेल्पिंग हैंड्स टीम के साथ मिलकर शहर में एक बड़ा सफाई अभियान चलाने की बात कही।

इस दौरान कमल सिंह धामी, हेमंत साहू, विशाल नेगी, पंकज कश्यप, आनंद कुजरवाल, जीत सिंह, हरीश बगडवाल, जगदीश बिष्ट, पंकज तिवारी, अभिषेक बक्शी, सरबजीत सेठी, सेबी खालसा, हिमांशु बिष्ट, हनी बिंद्रा, कार्तिक बिष्ट, राजीव दिवाकर, रोहित कुमार, धर्मेंद्र कश्यप, प्रतीक बर्गली, दीक्षांत बर्गली, अंशु रोनी, सुरेंद्र कश्यप, दीपक कुमार, चिराग कुमार, मनीष गुप्ता, अमन कुमार, कुंश धामी, भरत चिलवाल, पंकज नेगी, प्रिंस शर्मा, लवी चिलवाल, गौतम आर्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top