Uttar Pradesh

मुंबई और बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू, दो घंटे में पूरा होगा सफर, पूरी खबर पढ़ें

Ad

बरेली: बरेली से मुंबई और बेंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। ये सैकड़ो लोगों के लिए राहत है। इससे पहले मुंबई व बेंगलूरू की फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। वहीं उत्तराखंड के लोगों को भी राहत मिलेगी। वह दिल्ली जाने की बजाय बरेली जा सकते हैं और वहां से फ्लाइट हासिल कर करते हैं। इससे उनका वक्त बचेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंबई से बरेली के लिए पहली फ्लाइट उड़ी। ये सेवा इंडिगो एयरलाइन द्वारा दी जा रही है। सुबह 9:23 बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद विमान 11.30 बरेली एयरपोर्ट पहुंचा। मुंबई और बरेली का सफर अब 2.10 में पूरा हो जाएगा। वापसी में फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे बरेली एयरपोर्ट से फिर उड़ान भरेगी और 2.40 में मुंबई पहुंच जाएगी।

इसके अलावा 14 अगस्त से बरेली से बेंगलूरू के लिए भी फ्लाइट शुरू हो रही हैं। बंगलूरू के लिए भी इंडिगो की सेवा देगा। बुधवार से बरेली एयरपोर्ट पर इंडिगो के टिकट काउंटर भी शुरू हो गया है। कंपनी का कहना है कि एयरसेवा शुरू होने से बरेली से 17 शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी। इस लिस्ट में अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, नागपुर, पुणे, कोचीन, त्रिवेंद्रम, भुवनेश्वर, गोवा, पटना, कोयंबटूर, इंदौर, चंडीगढ़, मंगलौर, जयपुर और रायपुर शामिल हैं।

इन सभी कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए बरेली एयरपोर्ट से टिकट बुक कराए जा सकेंगे। इंडिगो का कहना है कि यात्रियों के बैगेज की बुकिंग अंतिम स्टेशन के लिए ही होगी। दोनों के बोर्डिंग पास भी बरेली एयरपोर्ट पर दिए जाएंगे। बरेली से विमान सेवा शुरी होने से उद्यमियों खुश हैं। इससे पहले बरेली से मुंबई की ट्रेन से यात्रा में 30 से 35 घंटे लगते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top