Election Talks

उत्तराखंड में शानदार ऑफर, अगर आपने वोट किया तो होटलों में मिलेगा 20% का डिस्काउंट

Ad

Discount on hotel bills for Uttarakhand voters:- उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अलर्ट मोड पर है। कार्यालय द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोड़ दिया जा रहा है। मतदाताओं के लिए कई नए प्रोग्राम और ऑफर शुरू किए जा रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा रील बनाओ, इनाम पाओ योजना काफ़ी चर्चा में रही। अब प्रदेश में मतदान के लिए 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को होटल और रेस्टोरेंट में मतदान करने वालों को बिल में 20% की छूट दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के बीच बात भी हो चुकी है। इस कारण मतदान के लिए आने वाले वोटरों को भोजन और पानी सस्ते दामों पर मिल पाएगा।

आपको बता दें कि इस साल प्रदेश में 75% मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नए ऑफर लांच कर रहा है। इसके लिए कई कदम भी उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के बीच करार हुआ, जिसमें स्पष्ट किया गया कि संगठन के अंतर्गत आने वाले सभी होटल और रेस्टोरेंट में खाने और पेय पदार्थ ( मदिरा नहीं) पर 20% की छूट प्रदान की जाएगी।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए होटल में आने वाले लोगों को अपनी उंगली में मतदान के लिए प्रयुक्त होने वाली स्याही का निशान दिखाना होगा। यह छूट मतदाताओं को 19 और 20 अप्रैल दोनों दिन दी जाएगी। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय इन सभी होटल और रेस्टोरेंट को प्रशंसा का प्रमाण पत्र भी प्रदान करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top