Uttarakhand News

प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार के लिए बाइक दिलाएगी उत्तराखंड सरकार

Ad

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने किच्छा में विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए पहुंचे। शिलान्यास के दौरान मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार 2000 बेरोजगारों को बाइक देकर रोजगार प्राप्त करने में मदद करेगी। 3 साल तक इन बाइकों की किस्त प्रदेश सरकार देगी। धन सिंह रावत ने कहा यह बाइक खरीद कर युवा इसमें सवारी बैठा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार द्वारा आसान किस्तों में दिलाई गई बाइक का नंबर व्यवसायिक होगा। जैसे किसी टैक्सी वगैरह का होता है। उन्होंने यह भी बताया इन बाइकों से राज्य की यातायात सुविधा भी दुरुस्त होगी और लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सकेंगे। रावत जी ने यह भी कहा कि सरकार ₹70000 से लेकर डेढ़ लाख तक की बाइक दिलाने में मदद करेगी।

आपको बता दें कि कोविड १९ महामारी की वजह से देश और प्रदेश के लाखों युवाओं के सामने रोजगार का खतरा पैदा हो गया है। इस खतरे से लड़ने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लॉन्च की थी। जिसके अंदर बहुत तरीकों से युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धन सिंह रावत का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत सरकार 50 गायों तक के लिए बेरोजगारों को ऋण मुहैया करवाएगी।

इसके साथ ही राज्य मंत्री ने कॉलेजों के रिजल्ट को लेकर भी अपडेट दिए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वह छात्रों के डिग्री डीजी लॉकर के माध्यम से भेज दें। रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा में सभी जरूरी बदलाव लाकर वह उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों को देश की सर्वोच्च 100 यूनिवर्सिटी में स्थान दिलाना चाहते हैं इसके लिए वह सभी विश्वविद्यालयों में 2 दिन के प्रवास का कार्यक्रम भी करेंगे|

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top