Uttarakhand News

उत्तराखंड में लॉकडाउन 4 को लेकर सामने आया सबसे बड़ा अपडेट!

Ad

उत्तराखंड में लॉकडाउन 4 को लेकर सामने आया सबसे बड़ा अपडेट!

देहरादूनः उत्ताराखंड में लॉकडाउन 4 को लागू किए जाने के लिए सोमवार यानी आज सचिवालय में बैठक हुई। मंगलवार से लागू होने वाली गाइड लाइन को लेकर अंतिम रूप दे दिया गया है। लॉकडाउन 4 में राज्य में शाम 7 बजे से मॉर्निंग सात बजे तक पूरी तरह कर्फ्यू लागू रहेगा। शाम चार बजे उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह नए लॉकडाउन के बारे में अधिक जानकारी साढा करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्र सरकार द्वारा लाॅकडाउन-4 के संबंध में रविवार को गाइडलाइन जारी की गई थी। नए नियम कैसे होंगे इस बारे में राज्य सरकार को दिशा दिखाई गई थी। लेकिन अंतिम फैसला भी उनपर छोड़ा गया था। उत्तराखंड सरकार ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द नए नियमों को लागू करने वाली है। इसके अलावा जिलों की श्रेणी को लेकर राज्य सरकार कल फैसला लेगी।

बता दें कि जैसा की लाॅकडाउन-4 में ग्रीन जोन, रेड जोन, ऑरेंज जोन, बफर जोन और कंटेनमेंट जोन चिन्हित करने का अधिकार केंद्र ने राज्यों को दे दिया गया है। अब उत्तराखंड सरकार ने भी जिलों को छोड़कर क्षेत्र विशेष को चिन्हित कर जोन तय करने का फैसला किया है। लॉकडाउन 4 के तहत राज्य में स्कूल,मॉल,जिम पूरी तहर से बंद रहेंगे।

शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक द्वारा जानकारी दी गई है कि लॉकडाउन 4 की गाइडलाइन्स जो केंद्र द्वारा दी गई है उसके अनुसार नियम बनाए जाएंगे। इससे कई जिलों को बड़ी राहत मिल सकती है। जोन तय होने के बाद संबंधित जिलों में छूटों का भी निर्धारण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top