Sports News

उत्तराखंड की बेटियों ने किया कमाल, राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर रचा इतिहास

Ad

37th National games, Uttrakhand:- गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड राज्य अपना दबदबा बनाए हुए है।उत्तराखंड राज्य के कई युवा प्रदेश को पदक दिला चुके हैं। इस ही बीच राज्य की 2 और होनहार बेटियों ने राज्य के नाम पदक अर्जित कर सबको गौरवान्वित महसूस कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दिया जाए कि गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की दो बेटियों ने कयाकिंग और कैनोइंग में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की सोनिया सिंह और मीरा दास ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा प्रदेश का मान बढ़ाया है। गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों की कयाकिंग और कैनोइंग स्पर्धा में सोनिया ने कयाकिंग एवं केनोइंग की 500 मीटर रेस में राज्य की झोली में सिल्वर मेडल डाला है। इस के अलावा उत्तराखंड की बेटी सुश्री मीरा दास ने भी कयाकिंग कैनोइंग 200 mt C1 इवेंट में सिल्वर पदक जीता है।

बताते चलें कि उत्तराखण्ड अगले साल 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। नौ नवंबर को गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद राज्य को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलेगा। इस साल हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड का प्रदर्शन पिछले साल गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों से बेहतर रहा है। अब तक के प्रदर्शन में उत्तराखंड तीन स्वर्ण सहित 13 पदक के साथ पदक तालिका में 20वें नंबर पर है, जबकि उत्तराखंड का पड़ोसी राज्य हिमाचल दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक के साथ 25वें स्थान पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top