Uttarakhand News

उत्तराखंड में नौकरी का मौका, ऋषिकेश एम्स में निकली भर्ती

उत्तराखंड: Emergency नहीं तो मत कराएं सामान्य ऑपरेशन, AIIMS के डॉक्टर ने बताया कारण
Ad

देहरादून: ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती निकली है। क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इस पद के लिए अप्लाई करने वाले अर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से B.Sc. नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 50 वर्ष होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

योग्य उम्मीदवार एम्स ऋषिकेश की आधिकारिक साइट aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 33 पदों को भरा जाएगा। बता दें, पंजीकरण प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है और 15 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगी।

आवेदन फीस पर नजर डाले तो UR/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये आवेदन फीस है वहीं SC/ST उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन फीस है। PwBD उम्मीदवार को आवेदन फीस के भुगतान से छूट दी गई है। चयनित उम्मदवारों को प्रति महीने  15,600 से 39,100 रुपये की सैलरी दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top