Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: ऊँचापुल रामलीला मैदान में शनिवार को नहीं होगा वैक्सीनेशन

Ad

हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत शुक्रवार को ऊँचापुल रामलीला मैदान में 45+ आयु वालों के चल रहे टीकाकरण अभियान का जायजा लेने पहुँचे। जहाँ उन्हें अवगत करवाया गया कि कल वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण वैक्सीनेशन नहीं हो पायेगा। इसके बाद उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से इस मामले में वार्ता कर जानकारी माँगी। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को अवगत करवाया कि रविवार तक कोविशील्ड वैक्सीन की खेप नैनीताल पहुँचेगी। जिसके बाद सोमवार से प्रत्येक दिन 200 लोगों को पुनः वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊँचापुल में वैक्सीनेशन सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु लोहारियासाल तल्ला (वार्ड-40) के पार्षद प्रमोद पंत से जानकारी (9411374324) पर प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कोवीशील्ड की कमी के चलते जिले में टीकाकरण अभियान की रफ्तार धीमी हुई है। रिकॉर्ड पर नजर डाले तो एक दिन में 45 से ऊपर की उम्र वाले 50 लोगों को भी टीका नहीं लग पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोवीशील्ड की 15 हजार नई डोज प्राप्त हो जाएंगी। जिनसे उन टीकाकरण केंद्रों को फिर से शुरू किया जाएगा जिन्हें वैक्सीन की कमी के चलते करीब सप्ताह भर पहले बंद कर दिया गया था। इससे पूर्व तक जिले के 40 केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा था। लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण सेंटर हटा दिए गए थे। केवल कुछ ही केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top