National News

नए साल में लगेगी 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन, बूस्टर DOSE का भी हुआ एलान

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर वैक्सीन को लेकर सामने आ रही है. भारत में 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से वैक्सीन लगेगी. इसका ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में किया. इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर्स को 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाया जाएगा. भारत में 90% लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है. पीएम ने दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील देशवासियों से की.

ADVERTISEMENTS Ad

बच्चों को वैक्सीन लगने की खबर अभिभावकों के लिए राहत है क्योंकि बच्चे स्कूल और कोचिंग जाते हैं और ऐसे में संक्रमित होने का खतरा उन पर सबसे ज्यादा होता है. अभी तक भारत में 18 साल से नीचे आयु के लोगों को कोरोनावायरस इन की वैक्सीन नहीं दी जा रही थी. देश में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमी क्रोन के सामने आने के बाद बूस्टर वैक्सीन की आवश्यकता बढ़ गई थी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top