Nainital-Haldwani News

हल्दूचौड़ के वैभव जोशी बनें ISRO में वैज्ञानिक

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में स्थित हल्दूचौड़ के वैभव जोशी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में वैज्ञानिक बन गए हैं। हल्दूचौड़ के दीना गांव निवासी स्वर्गीय भरत नंदन जोशी के सुपुत्र वैभव जोशी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

वैभव ने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक और आईएसआई कोलकाता से एमटेक किया। उनकी कामयाबी के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिचितों का घर पर बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया।

वैभव वर्तमान में अपनी माता उमा जोशी के साथ पंतनगर में रहते हैं। उनकी मां पंतनगर यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के डिस्पैच सेक्शन में कार्यरत हैं। उनके पिता भरत नंदन जोशी का 3 वर्ष पहले निधन हो गया था। बड़े भाई तुषार जोशी चंडीगढ़ की एक बड़ी कंपनी में सेवारत हैं। वैभव जोशी लालकुआं निवासी कांग्रेस नेत्री बीना जोशी एवं शेखर जोशी के भतीजे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले हल्दूचौड़ के जितेश धारियाल का भी चयन इसरो के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top