Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कठघरिया निवासी वैभव जोशी बने लोअर PCS परीक्षा के टॉपर

Ad

Haldwani news: Uttarakhand Public Service Commission: Lower Subordinate Services Exam results: एक बार फिर उत्तराखंड के होनहारों ने अपनी प्रतिभा और काबिलियत का डंका बजाया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में हल्द्वानी के कठघरिया निवासी वैभव जोशी ने पहली रैंक हासिल है। उन्होंने यह परीक्षा दूसरे प्रयास में पास की। वैभव की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, परिचित और रिश्तेदारों की बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से अल्मोड़ा चीनाखान निवासी राजेंद्र जोशी और ऊषा जोशी के बेटे वैभव जोशी की स्कूली शिक्षा विवेकानंद स्कूल अल्मोड़ा में हुई। 10वीं और 12वीं की परीक्षा उन्होंने कानपुर से पास की। इसके बाद ग्राफिक ऐरा देहरादून से बीटैक किया। 2014-15 में यूपीएससी की तैयारी के साथ उन्होंने प्राइवेट कोचिंग कक्षा भी शुरू की। वैभव ने बताया कि इस परीक्षा का नोटिफिकेशन 2021 में आया था और पिछले साल अगस्त में मेन परीक्षा हुई। दिसंबर-जनवरी में इंटरव्यू हुआ। जिसमें उनके 450 में से 280 नंबर आए। वैभव ने बताया कि वह पीसीएस परीक्षा के परिणाम का भी इंतजार कर रहे हैं।

वैभव ने साबित कर दिखाया कि अगर मंजिल पाने के लिए शिद्दत से जुट जाएं तो सफलता जरुर कदम चूमती है। परिजन बताते हैं कि बचपन से ही वैभव पढ़ाई में होनहार रहा है। ऐसे में उन्हें पूरा भरोसा था कि एक न एक दिन बेटे की मेहनत उसका भविष्य उज्जवल जरुर करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top