Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी वैभव पांडे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, आप भी बधाई जरूर दें

Ad

हल्द्वानी: शहर के वैभव पांडे के नाम एक कामयाबी लगी है। पेश से मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षाविद वैभव पांडे ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित होकर उन्होंने मोदी सरकार की लगभग सारी योजनाओं के बारे में जनता को एक ही दिन में जागरुक करने का कारनामा कर दिखाया है। एक ही दिन में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर वैभव ने भारत सरकार की लगभग सभी नीतियों से विभिन्न लोगों को अवगत कराया। इस दौरान वैभव ने लगभग 60 से भी ऊपर नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में विद्यार्थियों,किसानों,गरीब परिवारों,युवाओं,स्टार्टअप , व्यापार करने वाले लोगों आदि को बारीकी से जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से तिथि भल्ला (निर्णायक) मौजूद रहीं और इस कार्यक्रम की जज रहीं । इस आइडिया के बारे में वैभव ने बताया कि दुनिया में लोग कई तरीक़े के रिकॉर्ड्स बनाते हैं। मुझे लगा कि कुछ ऐसा किया जाए जो एक कीर्तिमान भी बने और लोगों के काम भी आए ।

मैंने स्कूलों को जोड़ा,स्टार्ट-अप करने वाले लोगों को जोड़ा, ,किसानों,घरों में काम करने वाली महिलाऐं,शिक्षक और सभी पेशे और वर्गों के लोगों को जोड़कर यह प्रयास किया,जो की सफल रहा।” लोगों में जागरूकता फैलाने का यह अनुपम प्रयास है। इस से यह साबित होता है की युवा और ठान लें तो कुछ भी सम्भव है। वर्ल्ड बुक ओफ़ रिकॉर्ड्स लंदन से वैभव को सर्टिफ़िकेट प्राप्त हुआ। इस बात को जानकर लोगों को हर्ष की अनुभूति हुई है। इस उपलब्धि पर विरेंद्र शर्मा,MP,इंग्लैंड, दिवाकर सुकुल,चेयरमन,वर्ल्ड बुक ओफ़ रेकर्ड्ज़,लंदन, संतोष शुक्ला प्रेसिडेंट वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने वैभव पांडे को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top