Uttarakhand News

काठगोदाम से देहरादून के लिए वन्दे भारत रेल सेवा शुरू होगी, तीसरी ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी राहत !

Ad

Vande Bharat Express From Kathgodam To Dehradun: काठगोदाम से देहरादून के लिए वन्दे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जा सकता है। आपको बता दें कि अभी उत्तराखंड में केवल देहरादून से दिल्ली के लिए वन्दे भारत का विकल्प मौजूद है। कुमाऊं में इस सेवा का अभी तक आगमन नहीं हुआ है। पर मिल रही जानकारी के अनुसार अब जल्द ही काठगोदाम से देहरादून के लिए इस आधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सर्दी हो या गर्मी कुमाऊं में पर्यटकों की संख्या में कभी कमी नहीं आती है। पर्वतीय क्षेत्रों के बदलते मौसम, सुंदर पहाड़ों की झलक और सभी का मन मोह लेने वाली हमारी पहाड़ी संस्कृति पर्यटकों को यहाँ खींच लाती है। सालों बीत जाते हैं लेकिन यहाँ का मौसम और लोगों के मन की मिठास में बदलाव नहीं आता बढ़त ज़रूर आती है। बदलते समय के साथ बढ़त तो आधुनिकता और सुगम यातायात में भी देखने को मिलती है। जिस सुविधा का लाभ हर कोई लेना चाहता है, और इसी बात को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने भारत में बनी वन्दे भारत रेल सेवा को पूरे भारत के लिए शुरू किया।

और अब इस रेल सेवा कुमाऊं में भी जल्द आगमन हो सकता है। जिसके बाद यात्रियों को काठगोदाम से देहरादून के लिए तीसरी रेल सेवा का विकल्प भी मिलेगा। आपको बता दें कि अभी तक काठगोदाम से देहरादून के लिए दो ही ट्रेनों का संचालन होता है। जिसमे से एक ट्रेन जनशताब्दी सुबह देहरादून के लिए प्रस्थान करती है और दूसरी काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस रात को। वन्दे भारत के आ जाने से यात्रियों को बेहतर सुविधा और टिकट के लिए होने वाले संघर्ष से राहत मिलेगी जो उनके सफर को और ज़्यादा यादगार बनाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top