Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से नहीं, लालकुआं से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन

Ad

Lalkuan To Delhi Vande Bharat Train: Uttarakhand Vande Bharat Train Update:

ADVERTISEMENTS Ad

आधुनिक वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने की प्रतीक्षा कर रहे सभी कुमाऊं वासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हाँ, आधुनिक वंदे भारत ट्रेन का संचालन अब जल्द ही लालकुआं से शुरू होने वाला है। बता दें कि 2 साल पहले से काठगोदाम से दिल्ली के लिए वंदे भारत के संचालन पर विचार हो रहा था। लेकिन गौला नदी के उफान से हो रहे भू कटाव एवं काठगोदाम रेलवे स्टेशन में सीमित यार्ड होने के कारण ट्रेन के संचालन के लिए नई नीतियां बनाई गई। इसके बाद अब लालकुआं से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने से यात्रियों को नया अनुभव भी मिलेगा और उनका इंतजार भी खत्म होगा।

लालकुआं रेलवे स्टेशन में है भरपूर जगह

 रेलवे के अनुसार काठगोदाम में आबादी और गोला नदी से भू कटाव के चलते ट्रेनों का विस्तार करना संभव नहीं है। 2 साल पहले भी गौला नदी के उफान से शंटिंग लाइन बह गई थी। इस कारण वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू नया हो सका। अब शंटिंग लाइन तो पुनः सुचारु हो चुकी है लेकिन गौला नदी के उफान का खतरा बरकरार है। काठगोदाम से वंदे भारत ट्रेन का संचालन ना होने का एक और अहम कारण है सीमित वार्ड और केवल दो ही प्लेटफॉर्म। वहीं ललकुआं में ट्रेनों के संचालन और विस्तार के लिए पर्याप्त जगह है। साथ ही लालकुआं रेलवे स्टेशन में 5 प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं।

क्यों नहीं हो रहा काठगोदाम रेलवे स्टेशन का विस्तार?

गौला नदी के उफान ने इससे पहले भी रेल संचालन में कई बार बाधा उत्पन्न की है। पिछले तीन सालों में काठगोदाम से मुरादाबाद के बीच चलने वाले दो पैसेंजर ट्रेन बंद हो गई हैं। काठगोदाम से बंद हुई इन पैसेंजर ट्रेनों को भी लालकुआं से संचालित किया जा रहा है। साथ ही देहरादून एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन काठगोदाम की बजाय हल्द्वानी से चलाया जा रहा है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए केवल गौला नदी ही नहीं बल्कि रेलवे लाइन के आस-पास तेजी से बढ़ और बस रही आबादी भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top