National News

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, अब दिल्ली से कटरा आठ घंटे में पहुंचेंगे

Ad

कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने कई चीजों पर छूट दे दी है। ऐसे में जो तीर्थयात्री वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं, तो उनकी मुश्किल अब आसान होने वाली है। इंडियन रेलवे दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बहाल कर सकता है। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से यात्रियों को सेवा देने लग जाएगी। अगर ऐसा होता है तो वैष्णो देवी की यात्रा के लिए सफर बेहद आसाना हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सेवा जल्द बहाल की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:अनलॉक-5 फिर से चलने लगा पर्यटन कारोबार, नैनीताल हुआ सैलानियों से गुलजार

यह भी पढ़े:हिमाचल,पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ के लिए उत्तराखंड की बसों का संचालन कल से शुरू

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नवरात्रि से पहले जम्मू-कश्मीर में कटरा के लिए ट्रेन सेवा बहाल करने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ चर्चा की गई। सिंह ने ट्वीट किया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली-कटरा (वैष्णो देवी) वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा बहाल करने को लेकर चर्चा की। नवरात्रि में पवित्र स्थल जाने की योजना बना रहे देशभर के श्रद्धालुओं के लिए यह जानकारी आश्वस्त करने वाली होगी।

यह भी पढ़े:कैबिनेट बैठक :उत्तराखंड में एक नवंबर से खुलेंगे स्कूल, 18 नए प्रस्तावों पर सहमति बनी

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:शानदार मौका, कोविड जागरूकता पर वीडियो बनाकर आप जीत सकते हैं एक लाख रुपए

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर सीट से लोकसभा सांसद हैं। देश में कोरोना संक्रमण के कारण मार्च में रेल सेवाएं बाधित हो गई थीं, जिन्हें अब चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है। नई दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में परिचालन शुरू किया था। एक्सप्रेस ने दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा के समय में कटौती की है। इस हाई स्पीड ट्रेन के चलने से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से कम होकर आठ घंटे रह गया है।

यह भी पढ़े:रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट में किए बड़े बदलाव, 30 मिनट पहले तक बुक होगा टिकट

यह भी पढ़े:काठगोदाम-हल्द्वानी में गुलदार की दहशत,पहले दो महिलाओं को बना चुका है निवाला

पहली नई दिल्ली-वाराणसी सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे ट्रेन 18 के रूप में जाना जाता है, फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। इस बीच अब त्योहारी सीजन के कारण बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) 17 अक्टूबर से तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े:मांग पूरी नहीं हुई, नैनीताल में रोडवेजकर्मी 20 अक्तूबर से करेंगे कार्यबहिष्कार

यह भी पढ़े:नैनीताल में पहली बार, कोरोना वायरस के चलते ऑनलाइन होगी रामलीला

ADVERTISEMENTS Ad
To Top