Viral

अतिक्रमण हटाने गई महिला अधिकारी तो सब्जीवाले ने चाकू से काट दीं उंगलियां

अतिक्रमण हटाने गई महिला अधिकारी तो सब्जीवाले ने चाकू से काट दीं उंगलियां
Ad

ठाणे: अपराधियों की हिम्मत लगातार बढ़ रही है। एक सब्जीवाला अतिक्रमण हटाने आई महिला अधिकारी से इतना गुस्से में आ गया कि उसने खूंखार रूप अपना कर महिला पर हमला बोल दिया। आरोपी ने महिला अधिकारी की दो उंगलियां चाकू से काटकर अलग कर दीं। बॉडीगार्ड को भी मारकर घायल कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़ी वारदात सामने आई है। सोमवार शाम को ठाणे नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के सिलसिले में सहायक आयुक्त कल्पिता पिंपल अपनी टीम के साथ पहुंची। इसी बीच महिला अफसर  ने सड़क किनारे अवैध फेरी लगाने वाले लोगों को दुकान हटाने के आदेश दिए।

मगर इस दौरान फेरीवाले महिला अधिकारी के साथ बहस कर उलझने लगे। दुकानें नहीं हटाने की जिद करने के दौरान ही एक फेरीवाला अमरजीत यादव आया चाकू से महिला अफसर पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई मगर फेरीवाला अधिकारी को चाकू मारता रहा।

बता दें कि आरोपी ने इस हमले में निगम अफसर कल्पिता के बाएं हाथ की दो अंगुलियां काट कर अलग कर दीं। दोनों उंगलियां कट कर सड़क पर गिर गईं। बीच बचाव करने आए अधिकारी के बॉडीगार्ड की भी उंगली फेरीवाले ने काट कर अलग कर दी। निगम की टीम भी इस हमले से पीछे हट गई।

मौके की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां आ पहुंची। तब जाकर हालात कुछ काबू में आए। इसके बाद मौके से आरोपी अमरजीत को गिरफतार किया गया। फिर आनन-फानन में पुलिस ने सहायक आयुक्त कलिप्ता और उनके के बॉडीगार्ड को  जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

साथ ही सड़क पर पड़ी दोनों की कटी हुई उंगली भी अस्पताल भेजी गईं। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर हैं, उनका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी सड़क किनारे सब्जी का ठेला लगाता है। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top