Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पहाड़ों को जाने वाले वाहनों की हुई चैकिंग, 52 का चालान और दो को किया सीज

Ad

Haldwani: Traffic: Checking:परिवहन विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही लगातार जारी रही, जिसमें 52 वाहनों के चालान किए गए और दो भारी वाहनों को सीज किया गया। विभाग की ओर से नियमों के उल्लंघन और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज हल्द्वानी, भीमताल, अल्मोड़ा, हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर मार्ग और रामनगर-मोहान-भिकियासैंण मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अभियान में परमिट और पंजीकरण की शर्तों का उल्लंघन, भारी वाहनों में सवारी ढोने, क्षमता से अधिक सवारी के परिवहन, सीटबेल्ट, हेलमेट, रोड टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान में एआरटीओ जितेंद्र, परिवहन कर अधिकारी अशोक डिमरी, जगदीश चंद्र, सहायक उपनिरीक्षक नंदन रावत, चंदन सत्याल, गिरीश कांडपाल, अरविंद हयाकी और अनिल कार्की सहित अन्य विभागीय अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। इन अधिकारियों की टीम ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई भी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top