Nainital-Haldwani News

गौलापार वेंडी स्कूल की छात्रा प्रेरणा का एमबीबीएस में हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नाम एक और कामयाबी हाथ लगी है। स्कूल की छात्रा प्रेरणा का चयन एमबीबीएस के लिए हुआ है। प्रेरणा ने साल 2018-19 में वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से इंटर की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह बचपन से देखे सपने को सच करने की तैयारियों में जुट गई थी। वह न्यूरोलॉजिस्ट बनकर कर देश व समाज की सेवा करना चाहती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रेरणा की कामयाबी पर वेंडी स्कूल के प्रबंधक विकल बावड़ी ने बताया कि प्रेरणा बचपन से ही मेधावी छात्र रही और समाज की सेवा करने की भावना उनके अंदर बचपन से है। प्रेरणा जैसे बच्चे ही पीढ़ी को प्रेरित करते हैं और हमें खुशी है कि स्कूल के सैकड़ों बच्चे प्रेरणा द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर कामयाबी पाएंगे और समाज सुधार में भी अपना योगदान देंगे। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top