Nainital-Haldwani News

गौलापार वेंडी स्कूल के दो खिलाड़ियों का नेशनल कैंप में चयन

Ad

हल्द्वानी: उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें संघ के दिशा निर्देश पर खो-खो नेशनल कैंप के लिए टीम घोषित की गई। पूरे राज्य से 18 बालक 18 बालिकाओं का चयन कैंप के लिए हुआ,जिसमें वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राहुल बसानी और निकिता शर्मा का चयन भी हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्कूल के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि 32वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप बालक-बालिका अंडर 14 महाराष्ट्र सतारा में आयोजित होगी। चयन के लिए पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार में 18 से 26 अक्टूबर तक नेशनल खो खो कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दोनों छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ.विकल बवाडी व प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top