Nainital-Haldwani News

वेंडी स्कूल ने जीता स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट, विहान बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Cricket: कोल्टस क्रिकेट ग्राउंड में आज खेले गए स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्मला स्कूल को चार विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

फाइनल मैच में निर्मला स्कूल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 124 रन बनाए। जवाब में वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने सधी हुई बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 23 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में विहान बवाड़ी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 81 रनों की शानदार पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

गेंदबाज़ी विभाग में जय पलाडिया, निरंजन और शिवांश ने सटीक व प्रभावशाली गेंदबाज़ी करते हुए निर्मला स्कूल की बल्लेबाज़ी को नियंत्रित किया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विहान बवाड़ी को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया, जबकि फाइनल मुकाबले में शानदार खेल के लिए देवांश को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. विकल बवाड़ी एवं प्रधानाचार्य डॉ. भावना बवाड़ी ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत से आगे बढ़ते हुए नई उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top