Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी वैंडी स्कूल के बच्चों ने हांडी फोड़कर मनाई जन्माष्टमी

Ad

हल्द्वानी: वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। तथा बच्चों द्वारा कृष्ण बोर्ड डेकोरेशन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही हांडी दिखाओ व फोड़ो प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें सभी सदनों (रमन सदन, अशोका सदन ,शिवाजी सदन, टैगोर सदन) के सीनियर वर्ग के बच्चों ने हंडियां बनाईं व फोड़ीं। हांडियां बनाओ प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने प्रथम , रमन सदन ने द्वितीय व तृतीय स्थान अशोका सदन तथा शिवाजी सदन ने प्राप्त किया।

कृष्ण बोर्ड डेकोरेशन में रमन सदन ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान शिवाजी सदन,तृतीय स्थान अशोका सदन तथा टैगोर सदन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री डॉ. विकल बवाडी व प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. भावना बवाडी, विद्यालय के एचओडी विरेंद्र रावत, श्रीमती मंजू थापा समेत सौरभ सनवाल , अंजलि नेगी आदि मौजूद थे ।

सबसे अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री डॉ. विकल बवाडी व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. भावना बावड़ी ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को जन्माष्टमी के महत्व से अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top