Nainital-Haldwani News

गौलापार: Vendy स्कूल के छात्रों का राजधानी में कमाल, हासिल किए 9 पदक

Ad

हल्द्वानी: अपनी शिक्षा प्रणाली से नैनीताल जिले में विख्यात स्कूलों की लिस्ट में जगह बना रहे Vendy सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने राजधानी देहरादून में आयोजित दूसरी राज्य स्तरीय फेसिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर नैनीताल जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में राज्यभर के स्कूलों ने भाग लिया था। Vendy सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने पदक हासिल किए। इस लिस्ट में करन रैक्वाल, मयंक आर्या, राज कुमार, गर्वित रैक्वाल,अजय बाफिला, मनोज परगांई,रोहित कुमार, आयुष चोसाली, भास्कर सुनौरी शामिल है। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधक विकल बवाडी, प्रधानाचार्या भावना बवाडी, कोच सौरभ सनवाल ने खुशी जाहिर की और भविष्य के लिए उन्हें बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad
students of vendy school haldwani

स्कूल प्रबंधक विकल बवाडी ने कहा कि मौजूदा वक्त में बच्चों को मौके की तलाश है। हमारी पूरी कोशिश रहती है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को सामने लाने का मौका मिले। राजधानी में स्कूल के बच्चों ने अपने प्रदर्शन ने स्कूल के अलावा जिले का नाम भी रोशन किया। उन बात पर मोहर लगाई है कि छोटी जगह से भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top