Dehradun News

वायरल: अभिनेता विक्की कौशल की इंस्टाग्राम पोस्ट देख ऋषिकेश में घरों से बाहर निकले लोग

Ad

ऋषिकेश: बॉलीवुड के अभिनेताओं का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। एक तरफ जहां कई अभिनेता छुट्टियां मनाने उत्तराखंड आते हैं तो कई सारे अभिनेता फिल्म शूटिंग के लिए भी देवभूमि आते रहते हैं। इन दिनों अभिनेता विक्की कौशल ऋषिकेश आए हुए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की तो उनके चाहने वाले घरों से निकलने पर मजबूर हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल विक्की कौशल इन दिनों उत्तराखंड अपनी फिल्म की शूटिंग करने के लिए आए हुए हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। जिसमें वह कौशल ऋषिकेश में गंगा नदी में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। इससे पहले विक्की कौशल की एक जिम की तस्वीर भी खासी वायरल हुई थी।

ऋषिकेश में गंगा नदी में डुबकी लगाते विक्की कौशल की वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। अब उनके चाहने वाले घरों से बाहर निकलकर विक्की कौशल को खोज रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के साथ सिर्फ ऋषिकेश टाइप किया है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कहां पर ठहरे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top