Entertainment

उत्तराखंड बना बॉलीवुड का फेवरेट, अब विक्की कौशल और तापसी पन्नू करेंगे शूटिंग

Ad

Taapsee Pannu and Vicky Kaushal movies: देवभूमि उत्तराखंड बालीवुड की पहली पसंद बना हुआ है। सिने स्टार अभिनेता लगातार यहां फिल्मों की शूटिंग को आ रहे है। इस साल महानायक अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार अक्षय कुमार, नवाजुद्दीन सिद्धीकी समेत कई कलाकार यहां शूटिंग के लिए पहुंचे थे। अगर बात करें तो इस बार 10 से ज्यादा बड़ी फिल्मों व कई वेबसीरीज की भी यहां शूटिंग हो चुकी हैं। वहीं मुंबई से आये कलाकारों ने पहाड़ी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब एक बार फिर नये साल में कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के पहुंचने की खबरें आ रही है। तीन बड़ी फिल्म, वेबसीरीज की शूटिंग होने जा रही है। जिसके लिए अभिनेता विक्की कौशल, अभिनेत्री तापसी पन्नू शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचेंगे। आगामी पांच जनवरी से अभिनेता विक्की कौशल की वेबसीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 50 दिन तक देहरादून, हरिद्वार, चकराता, मसूरी में विभिन्न दृश्य फिल्माए जाएंगे। इसके बाद मार्च में तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म की शूटिंग देहरादून व मसूरी में होगी। इसके लिए लोकेशन तलाशने के बाद हालही में टीम मुंबई रवाना हो चुकी है।

इंप्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी ने बताया कि फरवरी में एक अन्य फिल्म की भी यहां शूटिंग होनी है। इनमें जाह्नवी कपूर व शनि कौशल अभिनीत मिली, तापसी पन्नू की ब्लर, विक्की कौशल की रोला, हिमांश कोहली, रवि किशन अभिनीत बूंदी रायता, अर्जुन कपूर व भूमि पेडनेकर की द लेडी किलर, राजकुमार राव की गंस एंड गुलाब, अमिताभ बच्चन की गुडबाय, अक्षय कुमार व रकुलप्रीत की कठपुतली, ऐश्वर्या की मानिक, पश्मीना रोशन की इश्क विश्क रिबाउंड शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top