Uttarakhand News

Video:गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत पक्की, वित्त मंत्री प्रकाश पंत का बड़ा बयान

Ad

हल्द्वानी: पूरे देश की नजर आज सुबह से गुजरात और हिमाचल चुनवों के नतीजों पर है। दोनों ही चुनावों के रुझान भाजपा की तरफ आए है जो काफी हद तक उसकी जीत के संकेत दे रहे है। बरेली रोड में स्थित गौजाजाली में हल्द्वनी क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने गुजरात और हिमाचल चुनाव के रुझानों के नतीजों पर कहा कि यह विकास की जीत है और दोनों प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा किए जा रहे विकास को समर्थन देते हुए मतदान किया है। यही वजह है की रुझानों में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ते जा रही है और दोनों राज्यों में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बात रुझानों की करें तो गुजरात का पहला नतीज़ा भाजपा के पक्ष में गया है। 182 सीटों वाली विधानसभा के पूरे रुझान मिल गए हैं। भाजपा 104 पर आगे तो कांग्रेस को 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वही हिमाचल प्रदेश में भाजपा का 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो वहीं कांग्रेस के पक्ष में 25 सीटों की बढ़त है।

https://youtu.be/WvEQWnaT1m8

भाजपा के इंदर सिंह गांधी ने खाता खोलते हुए सोमवार को कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश चौधरी को हरा दिया। भाजपा के इंदर सिंह गांधी ने मंडी जिले के बाल्ह से चौधरी को बड़े अंतर से हराया। राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रहे रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 19 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है जबकि भाजपा 45 और छोटे दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए 35 सीटों की जरूरत है।

गुजरात की मतगणना के शुरुआती रुझानों में पिछले लगभग 45 मिनट से भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आती रही। एक समय ऐसा था, जब कांग्रेस, भाजपा से थोड़ा आगे निकलती नजर आई लेकिन आखिरकार भाजपा ने बढ़त बना ली। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया, “हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोगों ने विकास के मुद्दों पर हमें वोट किया है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top