Sports News

VIDEO:शतक के बाद शास्त्री से बोले रोहित, धोनी को बल्लेबाजी के लिए भेजों

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट में रोहित शर्मा के तारे बुलंद चल रहे है। क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट का हर मैच मानों रोहित को एक नए मुकाम पर पहुंचा रहा है। मोहाली वनडे में नाबाद 208 रन बना तीसरा दोहरा शतक जमा लोगों तो सकते में डाल दिया था। रोहित की बल्लेबाजी साल के अंत में क्रिकेट फैंस को चमत्कार जैसी लग रही है। श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के दूसरे टी-20 में 43 बॉलो में 118 रनों की पारी खेल इतिहास रच दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 35 बॉलों में शतक बनाकर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड कायम कर लिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मिलर ने इसी साल 29 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ 35 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी।रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए। इस शतक के साथ रोहित टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल थे जिन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉडंरहिल्स में 46 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी। रोहित 118 रन बनाकर आउट हुए। रोहित के अलावा केएल रोहुल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सीरीज की दूसरी फिफ्टी बनाई। राहुल ने 89 रनों की पारी खेली। वही धोनी 28,हार्दिक 10, अय्यर 0 ,पांडे 1 और कार्तिक ने 5 बन बनाए। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 260 रन बनाए। ये टी-20 में एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर है।

जब रोहित आउट हुए तो उन्होंने कोच रवि शास्त्री को ड्रेसिंग रूम में धोनी को तीसरे नंबर पर भेजने का इशारा किया।

टी-20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों पर शतक बनाया था।  बात वनडे की करें तो सबसे तेज बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलिर्स के नाम है। उन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top