Sports News

video-क्या आपने ऐसा रन आउट देखा है!!

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट हमेशा ही एक सीरियस गेम रहा है । हालात कैसे भी हो टीम किसी भी चीज को हल्के में नही लेती है। लेकिन इस गेम में कभी-कभी कुछ ऐसा होता है तो दर्शकों और खिलाडियों को हंसने में मजबूर कर देता है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए  टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा जो आपकों हंसने में मजबूर कर देगा और बल्लेबाज को आप बेचारा समझेंगे। पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद आमिर का रन आउट सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

आमिर ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान बिशु की गेंद पर लॉग ऑन पर एक लंबा शॉट खेला और उन्हें लगा की गेंद छक्के के लिए चले जाएगी। उस कारण वो अपनी क्रीज़ से बाहर आ गए लेकिन वेस्टइंडीज के रस्टन चेज ने शानदार फील्डिंग करते हुए छक्के को रोका और हवा में उछलकर एक हाथ से गेंद पकड़ी लेकिन जब लगा कि वो बाउंड्री लाइन के अंदर जा रहे हैं तो गेंद फेंक दी। उसके बाद जब आमिर रन लेने के लिए दौड़े तो लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर उनके पहुंचने से पहले  वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने उन्हें रन आउट कर दिया।

 

https://youtu.be/eMVNAKgAR6Y

 

video source- youtube

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top