Nainital-Haldwani News

डीएम नैनीताल दीपक रावत के देशप्रेम से लोगों को हुई पहचान

Ad

हल्द्वानी। 15 अगस्त के लिए पूरे जिले में तैयारिया जोरों से चल रही है। स्कूलों से लेकर सरकारी दफ्तरों में आजादी के जश्न को धूम-धाम से मनाने की तैयारी चल रही है। इसी बीच जिले में सुरक्षा के विषय में नैनीताल जिले के डीएम दीपक रावत ने पहले ही निर्देश दे दिए है। अपनी सख्ती रवैये के लिए विख्यात डीएम रावत खुद अपने देशप्रेम को छिपा नही पाए। गौरतलब है कि पूरे देश में आजादी दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं और नैनीताल जिले में भी स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां की जा रही हैं। डीएम भी अपने देशप्रेम को अपने से दूर नही रख पाए और यही कारण है कि एक समारोह में उन्होंने आवाम के भीतर देशभक्ति जगाने के लिए ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ गाना गाया।  खत्म होने के बाद डीएम रावत के बाद मौजूद लोगों ने उनके लिए तालिया बजाई। इस मौके पर हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top