Uttarakhand News

उत्तराखंड: जिम में युवक-युवती का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ad

हरिद्वार: शहर के एक जिम में युवक-युवती का अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। हजारों मोबाइल फोन से गुजरते हुए यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंच गया। जिम ज्वालापुर रेल पुलिस चौकी के नजदीक का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वालों की भी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही जिम का भी पता लगाया जा रहा है। उधर पुलिस ने वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:पिथौरागढ़: बेटे ने मां को दिया नया जीवन,मां को गुलदार के मुंह से खींच लाया बेटा

यह भी पढ़े:सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों को बचाने वाले को उत्तराखंड पुलिस देगी एक लाख का इनाम

बता दें यह वीडियो ज्वालापुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। बुधवार को यह वीडियो अचानक इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिम में बनाए गए वीडियो में एक युवक-युवती नजर आ रहे हैं। जिम में युवक-युवती जितने बेफिक्र होकर अश्लील हरकत कर रहे हैं। जबकि युवती जिम में वर्क आउट करने आती है। वीडियो युवक ने अपने मोबाइल से बनाया है और उसका कुछ हिस्सा काटा गया है। जिस कारण युवक-युवती के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन वीडियो वायरल क्यों किया गया, इसके पीछे कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

करीब चार मिनट के इस वीडियो के दौरान युवती अपने मोबाइल पर बात करती भी सुनी जा रही है। वीडियो में जिम का नाम साफ दिखाई देने पर गुरुवार को लोग रेल पुलिस चौकी के आसपास चक्कर लगाते नजर आए। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया वीडियो किस जिम का है। इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लेकिन, पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:तिलसारी गांव में जंगली सुअर ने सात वर्षीय बच्ची पर किया हमला, बेटी को बचाने गए 5 लोग भी घायल

यह भी पढ़े:सर्किल रेट से जोड़ने का रास्ता साफ, उत्तराखंड में नहीं बढ़ेगा हाउस टैक्स

ADVERTISEMENTS Ad
To Top