Nainital-Haldwani News

विधानसभा चुनाव में हल्द्वानी से चर्चित प्रत्याशी सट्टेबाज़ी में गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव 2022 में हल्द्वानी सीट से सबसे चर्चित प्रत्याशियों में रहे राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव के दौरान कई विवादित बयान देने वाले जाको को पुलिस ने सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार किया है। उस समय नशे पर उनका कहना था कि विधायक बने तो चरस की तस्करी को नहीं रोकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस समय हल्द्वानी में ही नहीं पूरे प्रदेश में इस बात की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 में राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। बुधवार की रात रामपुर रोड स्थित फास्ट फूड वाली गली में चेकिंग के दौरान पुलिस ने सट्टा लगाते हुए जाको को गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि जाको का नशे के कारोबार से पुराना रिश्ता है। वह स्मैक तस्करी व चरस तस्करी जैसे मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस गिरफ्तार करने के बाद उसके पुराने रिकॉर्ड को देख रही है। मंगलपड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीप नेगी ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको बताया है। चुनावों में उसकी जमानत जब्त हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top