Haridwar News

उत्तराखंड: घूसखोर लेखपाल पकड़ा गया, पीडित के एक फोन ने बिगाड़ा भ्रष्टाचारी का खेल

Ad

देहरादून: राज्य में एक और घूसखोर अधिकारी पकड़ा गया है। इस लेखपाल अपनी पावर का इस्तेमाल कर रिश्वत लेने का प्रयास कर रहा था। जानकारी के अनुसार रुड़की में मोहम्मद यूसुफ पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बोडाहेड़ी ने 1064 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि रांगड़वाला में वर्ष 2013 में खरीदी गई वसीयत की जमीन को उसने खरीदफरोख्त कर अन्य को बेच दिया गया । ये मामला एडीएम कार्यालय हरिद्वार में वाद दर्ज है।

ADVERTISEMENTS Ad

लेखपाल विरेन्दर कुमार शिकायतकर्ता को अभियोग पंजीकृत होने से बचाने की एवज में डेढ़ लाख रूपये रिश्वत की माँग रहा था। इसके बाद आरोपी द्वारा 50 हजार रिश्वत की बात तय कर ली गयी। एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपों का संज्ञान लेते हुए गोपनीय रूप से जांच करायी गयी। जांचोपरान्त लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये गये । जिस पर त्वरित रूप से ट्रैप टीम का गठन किया गया।

बुधवार को ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त चकबंदी लेखपाल विरेन्दर कुमार को चकबंदी कार्यालय बहादराबाद से सतर्कता की ट्रैप टीम द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत ग्रहण करते हुए स्वतंत्र गवाहो के समक्ष रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। रोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top