Dehradun News

उत्तराखंड में सिर्फ 15 हजार में बिका बिजली विभाग के JE का ईमान, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Ad

Uttarakhand news:  उत्तराखंड में रिश्वत और घूसखोरी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। एक बार फिर विजिलेंस की टीम को एक बार फिर से सफलता हासिल हुई है। विजिलेंस की टीम ने विद्युत विभाग के जेई परवेज आलम और उसके सहयोगी आदित्य नौटियाल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।( Bribe )

ADVERTISEMENTS Ad

15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार 

बता दें कि पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए परवेज आलम जेई विद्युत विभाग सब स्टेशन हरबर्टपुर देहरादून और उसके बिचौलिया आदित्य नौटियाल निवासी विकासनगर को पीड़ित से बिजली के कनेक्शन लगाने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा आरोपी के आवास की तलाशी और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति के संबंध में जांच शुरू कर दी है। ( Vigilance team arrested JE of Electricity department in dehradun )

सतर्कता अधिष्ठान की अपील

निदेशक सतर्कता वी मुरुगेशन ने बताया कि उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है, या अवैध संपत्ति अर्जित की जाती है, तो आम जनता सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top