Haridwar News

उत्तराखंड: मर्सिडीज में घूमने वाला VDO हुआ गिरफ्तार, आय से 5 करोड़ अधिक निकली संपत्ति

Ad

Haridwar news: उत्तराखंड विजिलेंस की टीम लगातार आय से अधिक संपत्ति वालों पर शिकंजा कस रही है। और इस बार विजिलेंस टीम ने हरिद्वार जिले में एक बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने लक्सर में तैनात वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी वीडीओ को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ( VDO Arrested )

ADVERTISEMENTS Ad

4 करोड़ से ज्यादा अधिक आय

जानकारी के अनुसार आरोपी वीडीओ का नाम रामपाल बताया जा रहा है। जो मूल रूप से यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। और वह इस समय हरिद्वार जिले के लक्सर में वीडीओ के पद पर तैनात है। आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद विजिलेंस ने जांच शुरू की। 1 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 के बीच रामपाल के बैंक खातों की जांच की गई। इसमें उनकी आय कुल एक करोड़ 50 लाख 52 हजार 159 रुपए का पता चला। जबकि इस दौरान रामपाल द्वारा 6 करोड़ 23 लाख 32 हजार 159 रुपए खर्च किए गए। यह रकम उनकी आय से 4 करोड़ 72 लाख 80 हजार रुपए अधिक पाई गई। ( Vigilance Arrested VDO in laksar, haridwar )

करोड़ो की बेनामी संपति

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने काफी पैसा अपनी पत्नी पूनम सिंह के नाम पर इन्वेस्ट कर रखा था। तो वहीं 7 आवासीय प्लॉट हरिद्वार जिले में और 1 प्लॉट बुलंदशहर में पूनम सिंह के नाम पर करवाए हुए हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में एक डुप्लेक्स बिल्डिंग, लगभग 50 लाख रुपए कीमत की मर्सिडीज कार, एक हुंडई कार, दो एक्टिवा स्कूटी और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी पूनम सिंह के नाम पर है। विजिलेंस द्वारा जब संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया तो पर वह टीम को सही जवाब नहीं दे पाया। जिस पर टीम ने उसे लक्सर से गिरफ्तार कर लिया है। ( Disproprotionate assets )

ADVERTISEMENTS Ad
To Top