Uttar Pradesh

विजिलेंस की टीम ने 20 घरों में मारा छापा, सब के सब निकले बिजली चोर

Ad

बरेली: जिले में बिजली चोरी करने के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे है। विभाग इसमें अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। वहीं लाइन लॉस में कमी नहीं आ रही है। लगातार सख्ती के बाद भी उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते शनिवार की सुबह विजिलेंस की टीम ने कुंवरपुर में छापेमारी की और 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। साथ ही विजिलेंस थाने में चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में लोगों के साथ धोखा,आयुष्मान भारत के तहत बना गोल्डन कार्ड निकला फर्जी

यह भी पढ़े:नैनीताल जिले में तीन तलाक का मामला,फोन पर तोड़ा 18 साल पुराना रिश्ता

प्रवर्तन दल प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वाले को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस टीम ने शहर में कई जगह को चिंहित किया है। जल्द ही टीम उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। इस दौरान पकड़े गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर किला थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में शनिवार सुबह बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इससे वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान बिजली से बिजली का उपभोग करते हुए कई उपभोक्ता पकड़े गए। टीम ने करीब 20 घरों में चेकिंग की, इस दौरान 20 के 20 घरों को रंगे हाथ बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। पुलिस फोर्स होने की वजह से लोग भी विरोध नहीं कर पाए।

यह भी पढ़े:नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में आई भर्तियां, हाईस्कूल पास भी कर सकते हैं अप्लाई

यह भी पढ़े:युवा तैयार रहें,केंद्र और राज्य विभागों में हो रही बंपर भर्तियां, जानें पूरी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top