Nainital-Haldwani News

वैंडी स्कूल के विहान बवाड़ी का हुआ खेल छात्रवृत्ति योजना में चयन

Ad

हल्द्वानी: वैण्डी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल दौलतपुर गौलापार के छात्र विहान बवाड़ी का इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। विहान की रुची खेलों में है और वो एक क्रिकेटर बनना चाहते हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी व प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी ने विहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खुशी जताई है। साथ ही विद्यालय के कोच सतीश चन्द्र व योगा प्रशिक्षक ईशु खड़ायत ने विहान के खेल प्रदर्शन को देखते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top